ग्राम बेमन में स्वतंत्रता सेनानी की याद में किए कंबल वितरण
गरीब और जरूरतमंद 400 महिला पुरुषों को बांटे कंबल
पवन सिकरवार
आगरा। कागारौल क्षेत्र के गांव बेमन में स्वतंत्रता सेनानी स्नेहीराम की याद में पूर्व प्रधान किशन स्वरूप द्वारा गांव के गरीब व जरूरतमंद महिला पुरुषों को सर्दी से बचाव हेतु करीब 400 कंबल वितरित किए गए। स्वतंत्रता सेनानी की याद में हर वर्ष जरूरतमंदों को गांव में प्रधान द्वारा कंबल वितरण किए जाते हैं। कंबल वितरण में आधा दर्जन गांव के ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान प्रमुख रूप से ग्रामीण सुभाष चंद्र,गोविंद,राम अवतार,गजेंद्र कुमार,बलदेव आदि मौजूद रहे।