ख़ास ख़बर: आतंकी यासीन मलिक जो कि दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है वह अब भूख हड़ताल पर बैठ गया है। मलिक ने शुक्रवार को सुबह 7 बजे से अपनी हड़ताल शुरु की है, कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी जिसके बाद से वह तिहाड़ जेल में ही बंद है।यासीन मलिक आतंकी संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट का चीफ भी है। जानकारी के मुताबिक जेल के अधिकारियों ने उसे हड़ताल खत्म करने की भी अपील की पर वह नहीं माना।यासीन मलिक का आरोप है कि उसके खिलाफ पेंडिंग मामलों की जांच सही ढंग से नहीं हो रही है और इसी जांच को सही तरीके से कराने की मांग के साथ वह सुबह से भूख हड़ताल पर बैठा है। आतंकी यासीन मलिक तिहाड़ की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है, जहां उसे सुबह का ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर दिया जाता है। लेकिन शुक्रवार सुबह जब कर्मचारी ब्रेकफास्ट लेकर उसके पास पहुंचे तो उसने कुछ भी खाने से इनकार कर दिया। साथ ही कर्मचारी को बताया कि वह भूख हड़ताल पर हैं और उसने इसके बारें में पहले ही जेल के अफसरों को बता रखा है।