ऐसी कई सारी चीजें होती हैं, जो हम अपनी आंखों के सामने देखते हैं और उन्हें सच मान लेते हैं। हालांकि, जो भी आंखें देखती है, वो सच है ये हमेशा जरुरी नहीं होता। आंखों से देखी गई चीजें भी गलत होती है, ये अक्सर साबित होता रहा है।आज हम लोगों की एक ऐसी गलतफहमी को दूर करने जा रहे हैं। जोकि सांपों को लेकर है। सांपों को लेकर लोगों के मन में कई तरह की गलतफहमियां मौजूद हैं। इनमें से एक है उनके बीन की धुन पर नाचने की बात। आपने कई फिल्मों में सांप को बीन की धुन पर नाचते देखा होगा। लेकिन आपको क्या लगता है कि क्या वाकई सांप बीन की धुन पर डांस करते हैं? तो आइए जानते हैं..
बता दें, नाग या नागिन के सपेरे की बीन की धुन पर नाचने वाली बात एक मिथ है। दरअसल, नागिन सपेरे की बीन की धुन पर नहीं नाचती क्योंकि सांप बहरे होते हैं। वो कुछ सुन नहीं सकते। तो फिर दिमाग में ये सवाल आता है कि अगर वे सुन नहीं सकते तो सपेरे के बीन बजाने पर नाचने कैसे लगते हैं? इस सवाल का जवाब है कि वे बीन की धुन पर नहीं नाचते, बल्कि सपेरा जब बीन बजाते हुए एक खास रिदम में उसे घुमाता है तो नाग या नागिन भी उस मूवमेंट को देखकर उसे फॉलो कर रहे होते हैं और हमें लगता है कि वे सपेरे के बीन की धुन पर नाच रहे हैं।