
एक वारण्टी को सकरन पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
विकास मिश्रा/नैमिष टुडे संवाददाता
सकरन / सीतापुर पुलिस अधीक्षक सीतापुर के आदेश पर जनपद में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकरन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं क्षेत्राधिकारी बिसवां के निर्देशन में सकरन पुलिस ने दिनांक 20.11.2026 को 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
गिरफ्तार अभियुक्त कल्लू उर्फ दिनेश कुमार पुत्र रामअधार, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी ग्राम करमूडीह, थाना सकरन, जनपद सीतापुर बताया गया है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ सरकार बनाम राजाराम आदि में संख्या 183/05, अ0सं0 05/05, धारा 325, 323, 504, 506 भादवि थाना सकरन का वारण्ट जारी था। माननीय न्यायालय जे0एम0 बिसवां सीतापुर के आदेश के अनुपालन में पेशी 21.11.2026 पर उसे गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में
उ0नि0 प्रेम कुमार यादव, हे0का0 भीष्म प्रताप, का0 कपिल चौधरी शामिल रहे।