
भारत विकास परिषद शिवा शाखा का भव्य दीपावली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न,सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
डांडिया,म्यूजिकल गेम,भजन और आतिशबाजी के बीच सदस्यों ने मनाया दीपोत्सव,विजेताओं एवं बच्चों को किया गया सम्मानित
(संतोष कुमार सिंह)
वाराणसी :- भारत विकास परिषद,काशी प्रांत एनसीआर-2 की शिवा शाखा की ओर से विद्यापीठ रोड स्थित होटल काशिका क्राउन में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं पारिवारिक आत्मीयता के साथ किया गया | दीपावली के उल्लास और आपसी प्रेम-सौहार्द से सजे इस समारोह में परिषद के पदाधिकारियों,सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की | पूरे आयोजन के दौरान उत्सव,उमंग और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिला | समारोह का मुख्य आकर्षण म्यूजिकल गेम और डांडिया रहा इन मनोरंजक गतिविधियों में परिषद के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को खुशनुमा बना दिया | म्यूजिकल गेम प्रतियोगिता में निवेदिता केसरवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया उनकी इस उपलब्धि पर परिषद की ओर से उन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया |
कार्यक्रम में तीन बच्चों ने भगवान के भक्ति गीत एवं मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया बच्चों की मधुर प्रस्तुतियों से समारोह का वातावरण भक्तिमय हो उठा | भारत विकास परिषद शिवा शाखा की ओर से तीनों बच्चों को भी पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया |
इसके साथ ही सभी सदस्यों ने स्वादिष्ट चाट,रात्रि भोज और आकर्षक आतिशबाजी का आनंद लिया | दीपावली मिलन समारोह के माध्यम से सदस्यों ने आपसी मेल-मिलाप,पारिवारिक एकजुटता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया | हंसी खुशी और उत्साह से भरे इस आयोजन ने सभी के लिए यादगार पल संजोए |
कार्यक्रम की संयोजिका ममता श्रीवास्तव एवं स्वाति प्रहलादका रहीं | आयोजन को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष रघुदेव अग्रवाल,सचिव डॉ.वी.पी.तिवारी, कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता एवं महिला संयोजिका नीलम गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही |
समारोह में कौशल शर्मा,एस.एन.खेमका, समीर मिश्रा,आशीष केडिया,प्रदीप चौरसिया,शिशिर त्रिवेदी,वासुदेव गुप्ता, दीपेंदु दत्ता,अमरचंद अग्रवाल,विशाल अग्रवाल,अंशु मान सिंहका,देव मनोज अग्रवाल एवं अनूप अग्रवाल सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे | सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजन को यादगार बनाया ||