जवाहरपुर चीनी मिल के विरुद्ध किसानों ने उठाई आवाज, मुख्य मंत्री को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन ।

जवाहरपुर चीनी मिल के विरुद्ध किसानों ने उठाई आवाज, मुख्य मंत्री को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन ।

गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित करने सहित किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग ।

मिश्रित सीतापुर। किसान यूनियन स्वराज एवं खाटू श्याम सेवा ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह शेखावत तथा प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में क्षेत्रीय गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर जवाहरपुर चीनी मिल के विरुद्ध मुख्य मंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी मिश्रित को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की समस्याओं का शीघ्र समांधान कराए जाने की मांग की गई है।ज्ञापन में प्रमुख रूप से किसानों के गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किए जाने की मांग उठाई गई है। साथ ही गन्ना मूल्य में वृद्धि होने तक किसानों को 100 रुपये प्रति कुंतल बोनस दिए जाने की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त प्रेसमेट किसानों को निःशुल्क उपलब्ध कराने तथा किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान किए जाने की मांग भी शामिल है।किसान नेताओं ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना चाहिए, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके और खेती-किसानी में आ रही समस्याओं से राहत मिल सके।इस अवसर पर दो दर्जन से अधिक क्षेत्रीय गन्ना किसान मौजूद रहे। किसानों ने अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए शासन-प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की अपील की है ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें