पंचायत चुनाव में देरी के विरोध में 17 नवंबर को मंत्री ओमप्रकाश राजभर के आवास का होगा घेराव

पंचायत चुनाव में देरी के विरोध में 17 नवंबर को मंत्री ओमप्रकाश राजभर के आवास का होगा घेराव

किसान नेता शुभम रस्तोगी ने की लखनऊ पहुंचने की अपील

 

नैमिष टुडे /

 

बिसवां सीतापुर। पंचायत चुनाव में लगातार हो रही देरी को लेकर अब पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे लोगों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में शुभम रस्तोगी ने आगामी 17 नवंबर, मंगलवार को पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।

किसान नेता शुभम रस्तोगी ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर सरकार की ओर से लगातार देरी की जा रही है, जिससे चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पंचायत चुनाव समय पर कराना लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उन्होंने सभी पंचायत चुनाव लड़ने वाले साथियों से विनम्र अपील करते हुए कहा कि 17 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर पंचायती राज मंत्री के आवास का घेराव करें और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करें।

उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे सभी साथियों के अधिकार और लोकतांत्रिक भागीदारी से जुड़ा विषय है। सभी साथी एकजुट होकर इस आवाज को मजबूती प्रदान करें।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें