ऑटो पलटने से मां और बेटी हुई घायल ऑटो सकरन पुलिस की कस्टडी में

ऑटो पलटने से मां और बेटी हुई घायल

ऑटो सकरन पुलिस की कस्टडी में

विकास मिश्रा/नैमिष टुडे संवाददाता

सकरन(सीतापुर)। सांडा से मोहरी जाने वाले मार्ग पर गोडियनपुरवा के निकट शुक्रवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसकी मां को भी चोटें आईं।
जानकारी के अनुसार, लखीमपुर निवासी रेशमा अपनी चार वर्षीय पुत्री शायरा (पुत्री मुनीर) के साथ मोहरी स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रही थीं। दोनों सांडा से मोहरी जाने वाले ई-रिक्शा पर सवार थीं। इसी दौरान गोडियनपुरवा के निकट ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में शायरा के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उसकी मां रेशमा भी घायल हो गईं।
घटना के बाद परिजन दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सांडा ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। बालिका की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। खबर लेकर जाने तक आगे की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई थी

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें