कुंडा के शैलेंद्र शुक्ला को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्य स्तरीय सतर्कता समिति में लिया पदभार

कुंडा के शैलेंद्र शुक्ला को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्य स्तरीय सतर्कता समिति में लिया पदभार

शैलेंद्र शुक्ला के मनोनयन पर कुंडा में खुशी, कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने दी बधाई

कुंडा प्रतापगढ़।खाद्य एवं रसद विभाग के अंतर्गत राज्य स्तरीय सतर्कता समिति में सदस्य के रूप में मनोनीत पंकज शर्मा और कुंडा के शैलेंद्र शुक्ला को राज्य खाद्य आयोग के कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।
इस मौके पर अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद कामता प्रसाद और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों नवनियुक्त सदस्यों ने कार्यभार संभाला।पदभार ग्रहण के बाद बाबू भवन स्थित कार्यालय में खाद्य एवं रसद विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने दोनों सदस्यों से भेंट की और मनोनयन एवं पदभार ग्रहण पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि राज्य स्तरीय सतर्कता समिति की भूमिका खाद्य एवं रसद विभाग की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित सुनिश्चित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने में समिति का योगदान रहेगा।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पंकज शर्मा और शैलेंद्र शुक्ला अपने अनुभव, समर्पण और कार्यकुशलता से समिति के दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे और प्रदेश की खाद्य सुरक्षा एवं राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में योगदान देंगे।शैलेंद्र शुक्ला के मनोनयन की खबर मिलने पर कुंडा क्षेत्र में लोगों ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। लोगों का कहना है कि शैलेंद्र शुक्ला के ,मनोनयन से क्षेत्र का सम्मान बढ़ा है।मंत्री ने दोनों सदस्यों के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें