
महर्षि दधीचि की पावन तपोभूमि पर 1 से 5 नवंबर तक होगा भव्य श्रीरामलीला का आयोजन
दिल्ली के ब्राइटबे फ्यूचर एकेडमी के कलाकार करेंगे श्रीरामलीला का मंचन
मिश्रित सीतापुर। महर्षि दधीचि की पावन तपोभूमि मिश्रित में आगामी 1 नवंबर से 5 नवंबर तक भव्य एवं दिव्य श्रीरामलीला का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में दिल्ली की ब्राइटबे फ्यूचर एकेडमी के कलाकारों द्वारा श्रीरामलीला का मनमोहक मंचन किया जाएगा।आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। श्रीरामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों, मर्यादा, त्याग और धर्म की विजय से जुड़े प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। यह आयोजन श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने के साथ ही भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।महर्षि दधीचि की तपोभूमि पर आयोजित होने वाली इस श्रीरामलीला में श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम की लीलाओं का दर्शन करने का अवसर मिलेगा।