राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में बही राष्ट्रभक्ति की धारा, हास्य-व्यंग्य से गूंजा सीता इंटर कॉलेज

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में बही राष्ट्रभक्ति की धारा, हास्य-व्यंग्य से गूंजा सीता इंटर कॉलेज

कवि महेंद्र कुमार शास्त्री सरल की स्मृति में आयोजित सम्मेलन में देशभर से आए कवियों ने बांधा समां

महमूदाबाद, सीतापुर।अनुज कुमार जैन सीता इंटर कॉलेज के विशाल प्रांगण में राष्ट्रवादी कवि महेंद्र कुमार शास्त्री सरल के जन्मदिन की स्मृति में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रसिद्ध कवियों ने अपनी ओजपूर्ण राष्ट्रभक्ति की रचनाओं, गीतों और हास्य-व्यंग्य से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती, महेंद्र कुमार शास्त्री सरल तथा विद्यालय के संरक्षक स्व. लक्ष्मीकांत रस्तोगी और सीता रस्तोगी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया गया। कवियों को स्मृति चिह्न और उत्तरीय भेंटकर सम्मानित किया गया।

कवि डॉ. रजनीश मिश्र, पीयूष मालवीय, दीपक शुक्ल ‘दनादन’, रुद्र प्रताप ‘रुद्र’ और नवल सुधांशु सहित अन्य कवियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। किसी ने राष्ट्रभक्ति और सैनिकों के बलिदान का संदेश दिया, तो किसी ने हास्य-व्यंग्य के माध्यम से सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर कटाक्ष किया। कवि विनोद गुप्त ने सम्मेलन की अध्यक्षता की, जबकि रामकिशोर तिवारी ने संचालन किया।

सीता ग्रुप के चेयरमैन रमेश वाजपेयी ‘विरल’, डिप्टी चेयरमैन आंजनेय आशीष और वागीश दिनकर ने अतिथियों एवं कवियों का स्वागत किया। दो चरणों में देर रात तक चले इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, पत्रकार और साहित्यप्रेमी मौजूद रहे। अंत में वागीश दिनकर वाजपेयी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें