विद्युत अधिनियम के मुकदमे में 60 वर्षीय वारंटी गिरफ्तार महेशगंज पुलिस ने घर से पकड़ा, न्यायालय से जारी था गैर जमानती वारंट

विद्युत अधिनियम के मुकदमे में 60 वर्षीय वारंटी गिरफ्तार

महेशगंज पुलिस ने घर से पकड़ा, न्यायालय से जारी था गैर जमानती वारंट

कुंडा/प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महेशगंज पुलिस ने विद्युत अधिनियम के मुकदमे में एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 23/2018 धारा 135 विद्युत अधिनियम से संबंधित मामले में न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था। शनिवार 24 अक्टूबर को पुलिस टीम ने वारंटी गिरीशचंद्र (करीब 60 वर्ष) निवासी थाना महेशगंज, प्रतापगढ़ को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवपाल सिंह, कांस्टेबल अश्वनी खरवार, रिजर्व कांस्टेबल सौरभ तिवारी, विवेक कुमार और महिला कांस्टेबल नीतू शर्मा शामिल रहीं।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें