विधान परिषद निर्वाचन में मतदान के लिए 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश

विधान परिषद निर्वाचन में मतदान के लिए 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खण्ड स्नातक एवं लखनऊ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद प्रतापगढ़ स्थित राज्य सरकार के समस्त विभागों के ऐसे कर्मचारियों को मतदान दिवस पर विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा, जो विश्वविद्यालय स्नातक हैं तथा लखनऊ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के बोनाफाइड मतदाता हैं। यह अवकाश कर्मचारियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अनुमन्य होगा।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें