डंपर हादसे में मौत के बाद अंतिम संस्कार रोका, कार्रवाई के आश्वासन पर माने परिजन

डंपर हादसे में मौत के बाद अंतिम संस्कार रोका, कार्रवाई के आश्वासन पर माने परिजन

कुंडा/प्रतापगढ़। डंपर की टक्कर से हुई मौत के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार रोक दिया। शव सोमवार शाम करीब छह बजे घर पहुंचा, जिसके बाद परिजन उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया।परिजनों की मांग थी कि हादसे में शामिल डंपर और उसके स्वामी को पकड़कर पुलिस के सामने लाया जाए तथा मुकदमा दर्ज कर जल्द कार्रवाई की जाए। मृतक की पत्नी और अन्य रिश्तेदार कार्रवाई होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की बात पर अड़े रहे।मंगलवार सुबह करीब 11 बजे थाना प्रभारी सिद्धार्थ सिंह पुलिस टीम और दर्जनों पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए समझाया। काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए मानिकपुर ले जाया गया। मामले में पुलिस की कार्रवाई और परिजनों की मांग पर लोगों की नजर बनी हुई है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें