साड़ी से गला घोंटकर महिला की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार: हत्या में इस्तेमाल साड़ी बरामद

साड़ी से गला घोंटकर महिला की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार: हत्या में इस्तेमाल साड़ी बरामद

नैमिष टुडे / ब्यूरो
अम्बेडकरनगर। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर एकसारा गांव में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई साड़ी भी बरामद की है। महिला की मौत 7 अक्टूबर को हुई थी।

अयोध्या के गोसाईगंज निवासी रामसिंगार गौड़ ने इब्राहिमपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बहन की शादी वर्ष 2017 में दौलतपुर एकसारा निवासी रमेश के साथ हुई थी। आरोप है कि 7 अक्टूबर को रमेश ने साड़ी से गला घोंटकर उनकी बहन की हत्या कर दी।

तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज

शिकायत के आधार पर पुलिस ने रमेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर इब्राहिमपुर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी रमेश (36) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई साड़ी बरामद की गई। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें