सार्वजनिक रास्ते पर दीवार खड़ी कर रास्ता रोकने का आरोप, एसडीएम से शिकायत

सार्वजनिक रास्ते पर दीवार खड़ी कर रास्ता रोकने का आरोप, एसडीएम से शिकायत

कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के धमोहन गांव में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण कर दीवार खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप लगा है। मामले में गांव निवासी त्रिलोकी प्रसाद तिवारी ने 7 अक्टूबर को उपजिलाधिकारी कुंडा को प्रार्थना पत्र देकर रास्ता और नाली को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।प्रार्थी त्रिलोकी प्रसाद तिवारी पुत्र ओंकार नाथ तिवारी का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने गाटा संख्या 619 की आबादी से सटी भूमि में बने करीब 15 फुट के सार्वजनिक रास्ते पर दीवार खड़ी कर दी है। इससे ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी हो रही है।आरोप है कि रास्ते से आने-जाने पर रोक लगाई जा रही है। विरोध करने पर परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की धमकी भी दी जा रही है।प्रार्थी ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर सार्वजनिक रास्ते व नाली को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें