उचौली गांव में धड़ल्ले से हो रहा लकड़ी का कटान खुलेआम पेड़ों की कटाई से ग्रामीणों में नाराजगी, जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

उचौली गांव में धड़ल्ले से हो रहा लकड़ी का कटान
खुलेआम पेड़ों की कटाई से ग्रामीणों में नाराजगी, जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

संवाददाता / नैमिष टुडे
मिश्रिख/सीतापुर। ग्राम उचौली में लकड़ी कटान का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में खुलेआम बड़ी मात्रा में लकड़ी काटी जा रही है। बताया जा रहा है कि आम की लकड़ी सहित रोड किनारे लगे पेड़ों की भी कटाई की जा रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार लकड़ी कटान होने के बावजूद इस ओर जिम्मेदार विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कराकर अवैध रूप से हो रहे लकड़ी कटान पर रोक लगाने तथा जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें