प्रशिक्षण के अंतिम बैच का समापन

प्रशिक्षण के अंतिम बैच का समापन

विकास मिश्रा/नैमिष टुडे

सांडा (सीतापुर)। ब्लॉक संसाधन केंद्र सकरन में गुरुवार को एफएलएन (मूलभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान) प्रशिक्षण के अंतिम बैच का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों एवं शिक्षण विधियों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में एनसीईआरटी की पुस्तक ‘वीणा’, गणित मेला, ‘संतूर’, समग्र प्रगति पत्र भरने, टेन पॉइंट टूल किट, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, एनसीएफ-2023 तथा नई संदर्शिकाओं में किए गए बदलाव सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी, गतिविधि आधारित और बाल केंद्रित बनाने के लिए व्यावहारिक जानकारी भी दी गई।
निपुण भारत मिशन का लक्ष्य वर्ष 2026-27 तक प्राथमिक स्तर के बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान की दक्षताएं सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य से विकास क्षेत्र सकरन में कुल सात बैचों में पांच-पांच दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। निर्धारित 664 शिक्षकों के सापेक्ष 658 शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र नाथ ने प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि एफएलएन प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों एवं संसाधनों से परिचित कराते हुए कक्षा शिक्षण को प्रभावी बनाना है।
प्रशिक्षण राजेश मिश्रा, रतनदीप अवस्थी, गिरीश कुमार विश्वकर्मा एवं सुनील कुमार द्वारा प्रदान किया गया। अंतिम बैच में शिक्षक आलोक मिश्र, कफील अहमद, जलेश कुमार, शशि वर्मा, कल्पना मिश्र, आशीष कुमार, मधुकर वर्मा, राज नारायण सहित अन्य प्रशिक्षु शिक्षक मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें