भदरी रेलवे स्टेशन पर सो रहे दुकानदार का मोबाइल चोरी, मौके पर ही पकड़ा गया आरोपी

भदरी रेलवे स्टेशन पर सो रहे दुकानदार का मोबाइल चोरी, मौके पर ही पकड़ा गया आरोपी

कुंडा/प्रतापगढ़। भदरी रेलवे स्टेशन स्थित दुकान में सो रहे व्यक्ति का मोबाइल चोरी करने के आरोप में कुंडा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर की रात भदरी रेलवे स्टेशन स्थित दुकान पर वादी सो रहा था। इसी दौरान आरोपी ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया। मोबाइल चोरी की जानकारी होने पर वादी और उसके साथियों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। डायल-112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पुलिस के हवाले किया।कुंडा पुलिस ने उपनिरीक्षक देव नारायण राम के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए रंजीत कुमार सरोज (25) पुत्र रमेश सरोज निवासी अख्तियारी कोटिला, थाना हथिगवां को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ।मामले में वादी की तहरीर पर थाना कुंडा में मु0अ0सं0 376/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध पहले से सात मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, चोरी, लूट/डकैती से संबंधित धाराएं और गैंगस्टर एक्ट का मामला शामिल है। इनमें हथिगवां, कुंडा और संग्रामगढ़ थानों में दर्ज मुकदमे शामिल हैं।पुलिस टीम: उपनिरीक्षक देव नारायण राम, कांस्टेबल उमाशंकर भारती, रिजर्व कांस्टेबल विवेक यादव तथा पीआरवी के राजू सिंह चौहान और कांस्टेबल लोकनाथ शामिल रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें