
अट्ठासी हजार ऋषि मुनियों की पावन तपो भूमि नैमिषारण्य में भक्ति का विराट संगम भागवत महाकुंभ का सुभारम्भ
नैमिषारण्य /मिश्रित /सीतापुर अट्ठासी हजार ऋषि मुनियों की पावन तपो भूमि नैमिषारण्य विशाल कलस यात्रा के साथ भागवत महा कुंभ यात्रा के सुभारम्भ हो गया है । हांथी घोड़ा-पालकी बैंड-बाजे, धार्मिक ध्वजों और भक्तों के जयघोष से पूरा नैमिषारण्य भक्तिमय हो उठा। देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर इस ऐतिहासिक धर्मोत्सव को भव्यता प्रदान की।शोभायात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह जी, विधायक श्री रामकृष्ण भार्गव जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।भागवत महाकुंभ में श्रीमद्भागवत कथा की कथा-वाचिका पूज्या धनश्री लेले जी तथा श्रीराम कथा के वक्ता श्री चारुदत्त आफले जी द्वारा श्रद्धालुओं को कथा, भक्ति और सनातन संस्कृति का संदेश प्रदान किया जा रहा है।इस भव्य आयोजन के आयोजक कालीपीठाधीश्वर गोपाल शास्त्री , प्रधान पुजारी श्री ललिता देवी मंदिर, नैमिषारण्य तथा संयोजक महंत भास्कर शास्त्री कालीपीठ हैं।यह धर्मोत्सव नैमिषारण्य की आध्यात्मिक परंपरा, सनातन संस्कृति और भक्ति की अद्भुत झलक प्रस्तुत कर रहा है।