बाबा लाट भैरव ने भैरवी संग खाई खिचड़ी वृहद भंडारे में भक्तों की भारी भीड़

बाबा लाट भैरव ने भैरवी संग खाई खिचड़ी वृहद भंडारे में भक्तों की भारी भीड़
__विवाहोपरांत बाबा लाट भैरव सहित अष्ट भैरव ने खाई खिचड़ी, भैरवी कूप का अद्भुत श्रृंगार_

वाराणसी। बाबा लाट भैरव ने भैरवी संग खाई खिचड़ी वृहद भंडारे में आज रविवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विवाहोत्सव के उपरांत रविवार को कज्जाकपुरा स्थित अनादिकालेश्वर बाबा श्री कपाल भैरव प्रसिद्ध लाट भैरव ने माता भैरवी संग खिचड़ी का स्वाद चखा।श्री कपाल भैरव अथवा लाट भैरव प्रबधंक समिति के तत्वावधान में बाबा श्री के विग्रह का अद्भुत श्रृंगार कर पूड़ी-सब्जी, खिचड़ी, खीर, चटनी आदि का भोग अर्पित किया गया।वैवाहिक समारोह के बाद खिचड़ी खवइया के दिन विग्रह पर विराजमान रजत मुखौटे की शोभा देखते ही बन रही थी।बाबा श्री के संमुख स्थित भैरवी कूप का भव्य श्रृंगार किया गया था।माता को लाल वस्त्रों से सुसज्जित किया गया था।समिति के प्रधानमंत्री मुन्नालाल यादव ने माँ अन्नपूर्णेश्वरी का स्मरण कर भंडारे का प्रारम्भ कराया।मध्य रात्रि तक मंदिर के चारों ओर विशाल फर्श पर भक्तों की पंक्तियां लगी रहीं।भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भीड़ प्रबंधन में सुरक्षाकर्मियों को काफी मुश्किल हुई।हर हर महादेव के उद्घोष संग मंदिर में दर्शन पूजन का क्रम चलता रहा।धूप, दीप, पुष्प, कपूर, जल, चँवर आदि से बाबा श्री की विधिवत आरती उतारी गयी।रामबाग में दूसरे दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों से नृत्यांगनाओं ने सभी का मन मोहा।इसी के साथ पंच दिवसीय कार्य्रकम को विराम दिया गया।

उक्त अवसर पर समिति के डॉ नीलकंठ तिवारी, आलोक श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, योगेश सिंह बबलू, अध्यक्ष रोहित जायसवाल, उपाध्यक्ष बंसत सिंह राठौर, मंत्री विक्रम सिंह राठौर, कोषाध्यक्ष छोट्टन केशरी, नंदलाल प्रजापति, विक्रम सिंह राठौर, बच्चे लाल बिंद, हिमांशु अग्रहरि, मीडिया प्रभारी शिवम अग्रहरि, आशीष कुशवाहा, अविनाश कुशवाहा, महेंद्र जायसवाल, निक्की जायसवाल आदि उपस्थित रहें।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें