झंडा जुलूस व नवरात्रि को लेकर पुलिस ने की बैठक, अमन-चैन बनाए रखने पर जोर

झंडा जुलूस व नवरात्रि को लेकर पुलिस ने की बैठक, अमन-चैन बनाए रखने पर जोर

महमूदाबाद, सीतापुर। आगामी वार्षिक मुस्लिम समाज के झंडा जुलूस एवं नवरात्रि पूजा को देखते हुए नगर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के संभ्रांत नागरिकों एवं पत्रकारों के साथ आगामी आयोजनों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में अधिकारियों ने क्षेत्र में अमन-चैन, आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी कुमार कपूर, कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पवन किशोर, विद्युत विभाग से के.एन. मौर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने लोगों से आगामी धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। बैठक में मौजूद संभ्रांत नागरिकों एवं पत्रकारों ने भी नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का भरोसा दिलाया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें