भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पदाधिकारियों ने किया नमन

भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पदाधिकारियों ने किया नमन

महमूदाबाद, सीतापुर। भारत की आजादी के महान क्रांतिकारी एवं शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के अवसर पर विश्व मानव अधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय परिसर, एम.एस.के.डी. पब्लिक स्कूल, मोहल्ला रामुआपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के राष्ट्रीय संरक्षक एस.एस. दिनकर ने की।
कार्यक्रम के दौरान सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा धूप-दीप प्रज्वलित कर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्प अर्पित किए। सभी ने उनके अदम्य साहस, देशभक्ति, त्याग और बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने कहा कि सरदार भगत सिंह ने देश को अंग्रेजी हुकूमत से मुक्त कराने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मात्र 23 वर्ष की आयु में उन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते फांसी का फंदा स्वीकार किया। उनका बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव अमर रहेगा।
वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह महान क्रांतिकारी होने के साथ-साथ तार्किक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, समानता और मानवता के समर्थक थे। उनके विचार आज भी युवाओं को अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने तथा देश और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव रवि लाल रस्तोगी, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं न्यूज एडिटर अनुज कुमार जैन, मंडल कार्यालय प्रभारी सुधीर कुमार वर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं अतिरिक्त प्रभार विधानसभा अध्यक्ष महमूदाबाद आदित्य वर्मा, रुद्र नारायण सोनी, ओमप्रकाश शुक्ल, बैजनाथ रावत, आशीष शुक्ल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
समापन पर उपस्थित लोगों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें