
बीएड ब्रिज कोर्स शिक्षकों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़/ प्रतापगढ़ मे 69,000 शिक्षक भर्ती में चयनित बीएड के अध्यापकों ने ATEWA के बैनर तले जिला सूचना विज्ञान केन्द्र(NIC) प्रतापगढ़ के पास मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।विश्वदीप सिंह के नेतृत्व में उपस्थित शिक्षकों ने जिला अधिकारी प्रतिनिधि उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अपनी माँग माननीय मुख्यमंत्री जी तक पहुँचाने का निवेदन किया।आदरणीय उपजिलाधिकारी महोदय द्वारा पूर्ण आश्वासन प्राप्त हुआ।उपस्थित रहने वालों में जिला अध्यक्ष अटेवा सी पी राव,जिला महामंत्री विनय प्रताप सिंह,उदय सिंह,आशीष सिंह,प्रदीप सिंह,अनिल कुमार,हामिद,राकेश सरोज,अन्नू पाण्डेय,बसन्त सरोज,दीवान पटेल,विमल शुक्ल,राम सजीवन,अखिलेश, विनोद सहित सैकड़ों शिक्षक साथी उपस्थित रहे।