गायत्री ज्ञान मंदिर के ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत 473वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न

गायत्री ज्ञान मंदिर के ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत 473वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न

“ज्ञानदान पूर्वजों के लिए सच्ची श्रद्धान्जलि है।” -उमानन्द शर्मा

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत “ममता गर्ल्स पी0जी0 कॉलेज, बाराबंकी, उ०प्र०” के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं० श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 473वाँ ऋषि वाङ्मय की स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। डॉ0 प्रभा गुप्ता ने अपने प्रिय जीवनसाथी स्व0 शिव गोपाल गुप्ता की स्मृति में ज्ञानदान के रुप में उपरोक्त पुस्तकालय में यह सम्पूर्ण युगऋषि वाङ्मय साहित्य भेंट किया साथ-साथ छात्र-छात्राओं को अखण्ड ज्योति (हिन्दी) पत्रिका भेंट की गयी तथा प्रधानाचार्या डॉ0 रश्मि सिन्हा को अमृतवाणी कैलेण्डर भेंट किया गया।
इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि “ज्ञानदान पूर्वजों के लिए सच्ची श्रद्धान्जलि है।” डॉ0 प्रभा गुप्ता, देवेन्द्र सिंह एवं सावित्री शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 रश्मि सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
वाङ्मय साहित्य स्थापना के इस अवसर पर गायत्री ज्ञान मंदिर के प्रतिनिधि श्री उमानंद शर्मा, श्रीमती सावित्री शर्मा, श्री देवेन्द्र सिंह, डॉ0 प्रभा गुप्ता तथा कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 रश्मि सिन्हा, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ0 प्रदीप पाण्डेय, प्राध्यापक श्रीमती अर्चना सिंह, कु0 मोनी सिंह, श्रीमती सुधा सिंह, श्रीमती सुधा सिंह, श्री शुभम वर्मा, श्री मूलचंद एवं कु0 ज्योति कश्यप सहित छात्र-छात्रायें इत्यादि मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें