गाली-गलौज का विरोध करने पर महिला व भांजे पर कुल्हाड़ी-लाठी से हमला, नाक की कील छीनने का आरोप

गाली-गलौज का विरोध करने पर महिला व भांजे पर कुल्हाड़ी-लाठी से हमला, नाक की कील छीनने का आरोप

कुंडा / प्रतापगढ़।महेशगंज थाना क्षेत्र के परियावां गांव निवासी विनीता यादव पत्नी महेन्द्र यादव ने पड़ोसियों पर गाली-गलौज, मारपीट व छिनैती का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष को तहरीर दी है।तहरीर के मुताबिक आज 24 सितंबर सुबह करीब 7 बजे वादी अपने घर पर थी, तभी पड़ोसी कालीदास यादव पुत्र आशाराम, शोभा देवी पत्नी कालीदास व उनकी पुत्रियां लाजो व लाडो एकराय होकर भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे थे। कारण पूछने पर कालीदास गालियां देते हुए भिड़ गया, बदतमीजी करते हुए साड़ी खींच ली।यह देखकर भांजा अभिषेक यादव पुत्र विनोद कुमार यादव छुड़ाने आया तो चारों ने मिलकर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इससे वादी व उसके भांजे का सिर फट गया, गंभीर चोटें आईं और दोनों बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद भी पीटना बंद नहीं किया और गाली देते हुए कहा कि चली जाओ नहीं तो जान से मार दूंगा।आरोप है कि मारपीट के दौरान भांजे की घड़ी टूट गई और शोभा देवी ने वादी की नाक की सोने की कील छीन ली। परिजनों को पता चलने पर डायल 112 व एंबुलेंस बुलाकर दोनों को महेशगंज अस्पताल ले जाया गया।पीड़िता ने मेडिकल परीक्षण कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें