भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता का स्वागत

भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता का स्वागत

प्रतापगढ़। भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रयागराज के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता के जनपद में प्रथम आगमन पर गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई।भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर जिला प्रभारी का प्रथम आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का अवसर है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकात्म मानववाद के विचारों को आत्मसात करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।इस दौरान विधायक राजेंद्र मौर्य, अशोक मिश्रा, पवन गौतम, राजेश मिश्र ‘राजन’, अजय वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष के.के. सिंह, ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा, राम आसरे पाल, अशोक सरोज, जिला मंत्री रुचि केसरवानी, पूनम इंसान, सूर्य प्रकाश पटेल, विनोद शर्मा, मुदित सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ल, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी सहित विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें