गोपलापुर अग्निकांड में घायल काजल ने भी तोड़ा दम एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

गोपलापुर अग्निकांड में घायल काजल ने भी तोड़ा दम
एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मिश्रित (सीतापुर)। मिश्रित कोतवाली क्षेत्र के गोपलापुर गांव में 13 सितंबर को हुए दर्दनाक अग्निकांड में गंभीर रूप से घायल काजल ने भी शुक्रवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। काजल की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जाता है कि 13 सितंबर को घर के अंदर शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और परिवार के लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में परिवार के एक महिला और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि काजल गंभीर रूप से झुलस गई थी।गंभीर हालत को देखते हुए काजल को सीतापुर जिला अस्पताल से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। वहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा था। कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शुक्रवार को काजल ने भी दम तोड़ दिया।काजल की मौत के बाद इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। घटना की सूचना गांव में पहुंचते ही मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। तीन सदस्यों की मौत से गोपलापुर गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें