पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल बरामद, पुलिसकर्मी पर धारदार हथियार से हुआ था हमला

पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
बुलेट मोटरसाइकिल बरामद, पुलिसकर्मी पर धारदार हथियार से हुआ था हमला

कुंडा/प्रतापगढ़। थाना कुंडा क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बताई जा रही बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में वांछित एवं प्रकाश में आए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मौनस का पुरवा भदरी रेलवे क्रॉसिंग के पास से पवन सरोज पुत्र धर्मपाल सरोज, निवासी कबीरपुर पूरे मातादीन बिसहिया, थाना हथिगवां, उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर की रात शाहजमालपुर बॉर्डर के पास कांस्टेबल अजीत कुमार यादव अपने साथी कांस्टेबल जीऊतलाल के साथ रात्रि गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक पर तीन और बुलेट पर दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का इशारा किया। आरोप है कि रुकने के दौरान सभी ने एकराय होकर गाली-गलौज की और कांस्टेबल अजीत कुमार यादव के सिर पर धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।हमले में कांस्टेबल के सिर में गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल कांस्टेबल को उपचार के लिए सीएचसी कुंडा पहुंचाया।मामले में थाना कुंडा में मुकदमा अपराध संख्या 342/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से बरामद बुलेट मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दुर्गेश सिंह, कांस्टेबल गजेंद्र सिंह और रिजर्व कांस्टेबल अश्वनी सोनकर शामिल रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें