संग्रामगढ़ पुलिस ने पांच वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

संग्रामगढ़ पुलिस ने पांच वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

कुंडा/ प्रतापगढ़। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संग्रामगढ़ पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के मामले में पांच वारंटी अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग तथा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की तलाश के दौरान यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में गिरीशचन्द्र तिवारी और कमलेश कुमार तिवारी, निवासी सराय सुभदा, दूधनाथ, निवासी सराय भवानी सिंह तथा नन्हेलाल और भाईलाल, निवासी लाला का पुरवा शामिल हैं।गिरीशचन्द्र तिवारी और कमलेश कुमार तिवारी के खिलाफ वर्ष 2007 के मुकदमे में मारपीट, बलवा, गाली-गलौज, धमकी और तोड़फोड़ सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। वहीं दूधनाथ के खिलाफ वर्ष 1992 के मुकदमे में मारपीट संबंधी धाराएं लगी हैं। नन्हेलाल और भाईलाल के खिलाफ बलवा, मारपीट, घर में घुसकर हमला, गाली-गलौज, धमकी और तोड़फोड़ समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।पुलिस ने सभी पांचों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।गिरफ्तारी करने वाली टीम। उपनिरीक्षक अंशु सिंह सेंगर के साथ कांस्टेबल विक्रम सिंह, विवेक यादव, रामनरेश जाट एवं आशुतोष उपाध्याय, थाना संग्रामगढ़।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें