
कुंडा पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त को घर से किया गिरफ्तार
कुंडा/प्रतापगढ़। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडा पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के एक आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार क्षेत्र में तलाश वांछित/वारंटी एवं संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जुबैर अहमद (48) पुत्र मोहम्मद शरीफ, निवासी ग्राम बसबाही, थाना कुंडा, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ सेशन केस संख्या 06/2018, राज्य बनाम मोहम्मद जुबैर, मु.अ.सं. 162/2017 में धारा 323, 504 भादवि एवं 3(1)10 एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इस मामले में एससी/एसटी पीए एक्ट स्पेशल कोर्ट, प्रतापगढ़ द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया था,गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक विनय वर्मा के साथ कांस्टेबल अतुल कुमार यादव, महिला कांस्टेबल दीपांजलि गुप्ता एवं महिला कांस्टेबल प्रिया शुक्ला, थाना कुंडा।