बाघराय पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को घर से दबोचा

बाघराय पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को घर से दबोचा

कुंडा/प्रतापगढ़। बाघराय पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के मामले में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।पुलिस ने क्षेत्र में देखभाल, तलाश वांछित/वारंटी अभियुक्त एवं चेकिंग के दौरान न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन, प्रतापगढ़ से जारी केस संख्या 2500024/2015, धारा 325, 323, 504 व 427 भादवि से संबंधित वारंटी मुन्ना सरोज (50) पुत्र माता प्रसाद सरोज, निवासी धुधुरकीपुर फूलपुर मौरी, थाना बाघराय को उसके घर से गिरफ्तार किया।पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक कीर्ति रमन के साथ कांस्टेबल सुनील कुमार एवं कांस्टेबल अनिल गौड़ शामिल रहे।न्यायालय से जारी वारंट के मामले में बाघराय पुलिस की कार्रवाई, घर से वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार।अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान के तहत पुलिस की लगातार कार्रवाई से फरार एवं वांछित आरोपियों पर शिकंजा कसने का संदेश गया है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें