
- समाजसेवी रामकृपाल यादव का निधन, शोक की लहर
कुंडा, प्रतापगढ़। कुंडा के मस्तापुर कैमा गांव निवासी समाजसेवी रामकृपाल यादव (62) का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने जहानाबाद घाट पर अंतिम संस्कार किया।समाजसेवी के निधन पर अखिल भारतीय यादव संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राममूर्ति यादव, जिला उपाध्यक्ष रामखेलावन यादव, रामसजीवन, उदयराज यादव सहित क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी।