पंचायत सहायकों ने दिया ज्ञापन गैर विभागीय कार्य न कराए जाने को लेकर हुए लामबंद

पंचायत सहायकों ने दिया ज्ञापन

गैर विभागीय कार्य न कराए जाने को लेकर हुए लामबंद

विकास मिश्रा/नैमिष टुडे

सांडा/सीतापुर- सकरन ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों ने गैर विभागीय कार्य जिनमें (एनडीएलएम/पीएनओ) कार्य न कराये जाने को लेकर एडीओ पंचायत सकरन को संबोधित ज्ञापन प्रभारी एडीओ पंचायत अजीत कुमार यादव को सौंपा।
पंचायत सहायकों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वह सभी अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में सरकार द्वारा जारी शासनादेश के क्रम में सभी अनुमन्य कार्य कर रहे हैं। लेकिन अभी कुछ दिनों पूर्व उन्हें (एनडीएलएम/पीएनओ) का कार्य दिया गया है। जो उनके विभाग से संबंधित नहीं है। सभी पंचायत सहायकों ने उन्हें इस गैर विभागीय कार्य से मुक्त किए जाने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की है। इस अवसर पर अमन वर्मा,पवन कुमार,सुरभि श्रीवास्तव,अर्चना सिंह,संध्या, रेनू,रेखा,विजय, रामू,अमित,महेंद्र कुमार,अंकित वर्मा,राम निवास मिश्रा,अनुराग आदि पंचायत सहायक मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें