कुंडा पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर तीन को पकड़ा मनगढ़ मंदिर के स्टैंड से चोरी हुई थी बाइक, महेशगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं तीनों आरोपी

कुंडा पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर तीन को पकड़ा

मनगढ़ मंदिर के स्टैंड से चोरी हुई थी बाइक, महेशगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं तीनों आरोपी

कुंडा/प्रतापगढ़। मनगढ़ मंदिर के बाइक स्टैंड से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में कुंडा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, लरू गांव निवासी शिव प्रसाद पटेल ने 9 सितंबर को तहरीर देकर बताया था कि वह 8 सितंबर को मनगढ़ मंदिर में दर्शन करने गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल मंदिर के स्टैंड पर खड़ी की थी। दर्शन के बाद वापस लौटे तो बाइक मौके से गायब मिली।मामले में पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने विवेक यादव (27), संजय यादव (31) और विकास यादव (19) को गिरफ्तार किया। तीनों सराय भागमानी, थाना महेशगंज के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम

कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनय वर्मा के साथ कांस्टेबल विनोद कुमार, अतुल और प्रवीण कुमार शामिल रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें