मानिकपुर पुलिस ने वारंटी को घर से पकड़ा संग्रामगढ़ थाने में दर्ज चोरी और घर में घुसने के मामले में न्यायालय से जारी था एनबीडब्ल्यू

मानिकपुर पुलिस ने वारंटी को घर से पकड़ा

संग्रामगढ़ थाने में दर्ज चोरी और घर में घुसने के मामले में न्यायालय से जारी था एनबीडब्ल्यू

मानिकपुर/प्रतापगढ़। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मानिकपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के मामले में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार, मुनीर अहमद पुत्र स्व. विशाल अहमद निवासी शेखपुर कीमुद्दीन, थाना नवाबगंज, प्रयागराज, वर्तमान पता लाल साहब का पुरवा, थाना मानिकपुर, प्रतापगढ़ के खिलाफ संग्रामगढ़ थाने में धारा 380/458 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज था। इसी मामले में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-24, प्रतापगढ़ द्वारा केस संख्या 250/21 में गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।मानिकपुर पुलिस ने तलाश के दौरान वारंटी मुनीर अहमद को उसके वर्तमान पते से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम

कार्रवाई में उपनिरीक्षक रोहित यादव के साथ उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह, कांस्टेबल राजेश प्रजापति, सौरभ यादव, महिला कांस्टेबल श्रुतिका सिंह एवं खुश्बू चौरसिया शामिल रहीं।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें