
18वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए पहलवान समर बहादुर सिंह
शिष्यों और अनुयायियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
कुंडा/प्रतापगढ़। नगर पंचायत हीरागंज बाजार के परान का पुरवा निवासी पूर्व प्रसिद्ध पहलवान स्वर्गीय समर बहादुर सिंह की 18वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को हंस ज्ञान अखाड़ा, नया पुरवा में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उनके पुत्र पवन कुमार सिंह अंजनी एवं फतेह बहादुर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र बहादुर सिंह ने स्वर्गीय समर बहादुर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान उनके शिष्यों और अनुयायियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय समर बहादुर सिंह ने कुश्ती के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी। अपने कौशल, परिश्रम और लगन के बल पर उन्होंने क्षेत्र का नाम जनपद और प्रदेश स्तर पर रोशन किया। उनका जीवन अनुशासन, सादगी और स्वच्छ विचारों की मिसाल रहा।वक्ताओं ने कहा कि कुश्ती के प्रति उनके समर्पण और शिष्यों के प्रति मार्गदर्शन के कारण आज भी उन्हें सम्मान के साथ याद किया जाता है। उनकी स्मृतियां कुश्ती प्रेमियों और उनके शिष्यों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।कार्यक्रम में सिद्ध नारायण यादव, कल्लू केसरवानी, बबलू केसरवानी, संजय सिंह, विशाल, राजकुमार सिंह, मलिक, मुन्ना केसरवानी, बच्चा सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।