आनन्दी देवी स.वि.मं. इण्टर कालेज में तीन दिवसीय 37वीं क्षेत्रीय खो-खो एवं योगासन प्रतियोगता का प्रारम्भ

आनन्दी देवी स.वि.मं. इण्टर कालेज में तीन दिवसीय 37वीं क्षेत्रीय खो-खो एवं योगासन प्रतियोगता का प्रारम्भ

सीतापुर /आनंदी देवी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में आए हुए अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य राम निवास सिंह ने कराया। मुख्य अतिथि राजेश शुक्ल, जिलाध्यक्ष भा.ज.पा. व कार्यक्रमाध्यक्ष नेहा अवस्थी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सीतापुर रही। इस प्रतियोगिता में 49 जनपदों से 450 भैया-बहनें प्रतिभागिता के लिए आएं हैं। विषिष्ट अतिथि भारतीय शिक्षा समिति उ0प्र0 के प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह ने कहा कि पहले खेलना खराब माना जाता था किन्तु विद्या भारती ने इस कहावत को बदल दिया और विद्या भारती के भैया-बहन विद्यालय स्तर से जीतते हुए संकुल, प्रान्त, क्षेत्र फिर अखिल भारतीय स्तर के बाद सीधे एस.जी.एफ.आई में प्रतिभाग करते है। मुख्य अतिथि राजेश शुक्ल ने कहा कि विद्या भारती वसुधैव कुटुम्बकम का भाव रखकर शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देने का भी काम करती है। हमें ऐसे सशक्त भारत का निर्माण करना है जिससे हमारे गुरु, माता-पिता गौरवान्वित हों। उन्होनें कहा कि हमारा लक्ष्य संकल्प से सिद्धि की ओर ले जाना है। कार्यक्रमाध्यक्ष नेहा अवस्थी ने कहा कि खेल-कूद में कोई भी हार-जीत का भाव नही होना चाहिए जो इस वर्ष स्थान नही बना पाएगें वह अगले वर्ष फिर प्रयास करेगें। खो-खो और योगासन से एकाग्रता, अनुशाशन आदि गुणों का विकास होता है। हमें अपने पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देना चाहिए, आपने सभी खिलाड़ी भैया-बहनों को अखिल भारतीय के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए अपनी बात समाप्त की। उद्घाटन के समय बहन वैष्णवी, अखिल भारतीय खो-खो विजेता ने सभी को शपथ दिलाई।
विद्यालय के प्रबन्धक श्रीराम रस्तोगी ने समारोह में आए सभी अतिथि बन्धु, निर्णायकों, संरक्षकों तथा प्रतिभागी भैया-बहनों का आभार व्यक्त किया और कहा आप सभी अच्छी भावना के साथ प्रतिभाग करें। इस उद्घाटन समारोह में क्षेत्रीय खेल-कूद प्रमुख जगदीश कुमार सिंह, प्रान्त के शरीरिक प्रमुख रमेश सिंह, विद्यालय के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र अग्निहोत्री सहित निर्णायक व सभी खिलाड़ी भैया-बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य श्री विनीत कुमार शुक्ल ने किया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें