बिना परमिट रातों-रात काट डाले गए भारी-भरकम नीम के पेड़

बिना परमिट रातों-रात काट डाले गए भारी-भरकम नीम के पेड़

ग्रामीण ने वन विभाग की महिला फॉरेस्टर पर मिली भगत का आरोप लगाकर एसडीएम व डीएम से की शिकायत

मिश्रित, सीतापुर। विकासखंड मिश्रित की ग्राम पंचायत निरहनि क्षेत्र में बिना परमिट नीम के चार भारी-भरकम औषधीय पेड़ों के कटान और उन्हें रातों-रात मौके से हटाए जाने का मां मला सामने आया है। मां मले को लेकर गांव निवासी राम भजन यादव पुत्र चंद्रिका ने उपजिलाधिकारी मिश्रित और जिलाधिकारी सीतापुर को शिकायती पत्र देकर जांच एवं कार्यवाही की मांग की है।शिकायतकर्ता का आरोप है कि गांव निरहनि -कुल्हुवा के मध्य झाबर तालाब में स्थित संतोष यादव के खेतों में खड़े चार नीम के पेड़ों को बिना किसी वैध परमिट के फारेस्टर कें संरक्षण में लकड़ कटारों ने रातो रात काटा कर साफ करा दिया। आरोप है कि पेड़ों की कटान के बाद लकड़ी को रातों-रात मौके से हटा दिया गया, जिससे पूरे मांमले में वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
राम भजन यादव के अनुसार, जब उन्होंने मांमले को लेकर रेंजर सिकंदर सिंह से जानकारी की तो उन्होंने मौके पर जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही। वहीं, शिकायतकर्ता का दावा है । कि जब इस संबंध में क्षेत्र में तैनात महिला फॉरेस्टर डिंपल शर्मा से बात की तो उन्होंने बिना परमिट नीम के पेड़ों के कटान की बात स्वीकार की।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, महिला फॉरेस्टर का कथित जवाब था । कि ग्रामीणों अथवा शिकायतकर्ताओं को जो करना हो, वह जिलाधिकारी से लेकर शासन स्तर तक कार्यवाही कर सकते हैं। इस कथित बयान को लेकर ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है।
ग्रामीणों का कहना है । कि यदि पेड़ों का कटान वास्तव में बिना परमिट हुआ है । तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही होनी चाहिए। साथ ही यह भी जांच का विषय है । कि बिना वन विभाग की जानकारी अथवा अनुमति के पेड़ों की कटान और लकड़ी की निकासी कैसे हो गई।शिकायतकर्ता राम भजन यादव ने जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर पेड़ों के अवैध कटान में संलिप्त लोगों के साथ-साथ लापरवाही या मिलीभगत पाए जाने पर संबंधित वनकर्मियों के विरुद्ध भी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
अब देखना यह है कि वन विभाग इस मांमले की मौके पर जांच कर क्या कार्यवाही करता है । और बिना परमिट पेड़ों के कटान के आरोपों की हकीकत जांच में क्या सामने आती है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें