
बहु-बेटी सम्मेलन में महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
महेशगंज के फतुहाबाद गांव में एंटी रोमियो टीम ने महिला सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट और नए कानूनों की दी जानकारी
कुंडा/प्रतापगढ़। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को थाना महेशगंज की एंटी रोमियो टीम ने ग्राम फतुहाबाद में बहु-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा और बाल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को पॉक्सो अधिनियम, महिला अपराधों से जुड़े कानूनी प्रावधानों और नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई। टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याएं भी सुनीं और उनकी सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सुझाव दिए।पुलिस टीम ने महिलाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता ली जा सकती है। इनमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102/108 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को थाना महेशगंज की महिला हेल्प डेस्क के साथ ही मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407361 और थाना महेशगंज के सीयूजी नंबर 9454404117 की जानकारी दी गई।एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं से किसी भी प्रकार की परेशानी या असुरक्षा महसूस होने पर बिना संकोच तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की।