बिहार ब्लॉक का मान बढ़ाया विवेक सिंह ने ‘अजगरा महोत्सव महान संवाद’ में द्वितीय स्थान हासिल कर बने जोनल विजेता

बिहार ब्लॉक का मान बढ़ाया विवेक सिंह ने

‘अजगरा महोत्सव महान संवाद’ में द्वितीय स्थान हासिल कर बने जोनल विजेता

कुंडा/प्रतापगढ़। बिहार विकास खंड के गोगौर ग्राम पंचायत निवासी विवेक सिंह ने अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट क्षमता के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अजगरा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित ‘महान संवाद’ प्रतियोगिता में उन्होंने द्वितीय स्थान हासिल कर जोनल स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।विवेक सिंह गोगौर ग्राम पंचायत के प्रधान एवं प्रधान संघ के प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह के पुत्र हैं। वर्तमान में वह इंग्लैंड स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विदेश में रहकर पढ़ाई करने के बावजूद स्थानीय भाषा, संस्कृति और सामाजिक विषयों पर उनकी पकड़ ने प्रतियोगिता के दौरान निर्णायकों और उपस्थित लोगों को प्रभावित किया।विवेक ने पहले ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके बाद जोनल स्तर की प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से गोगौर गांव के साथ ही पूरे बिहार विकास खंड में खुशी का माहौल है।समाजसेवी एवं पूर्व प्रधान प्रभाकर सिंह, सहावपुर कुंडा ने विवेक सिंह को माला पहनाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विवेक ने अपनी बुद्धिमत्ता और दक्षता का परिचय देते हुए जिला स्तरीय डिबेट प्रतियोगिता के लिए भी अर्हता प्राप्त की है।प्रभाकर सिंह ने कहा कि यह गर्व की बात है कि विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहा युवा स्थानीय भाषा और स्थानीय मुद्दों से जुड़े सवालों का प्रभावशाली ढंग से जवाब दे रहा है। उन्होंने विशेष रूप से अध्यात्म से जुड़े प्रश्नों पर विवेक के उत्तरों की सराहना की और कहा कि उनकी प्रतिभा क्षेत्र के अन्य बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।विवेक सिंह की उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों और सामाजिक संगठनों की ओर से बधाई देने का सिलसिला जारी है। उनकी सफलता से गांव के साथ-साथ पूरे बिहार विकास खंड का नाम गौरवान्वित हुआ है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें