दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार कुंडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई, मध्य प्रदेश के पन्ना जिले का रहने वाला है आरोपी

दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

कुंडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई, मध्य प्रदेश के पन्ना जिले का रहने वाला है आरोपी

कुंडा/प्रतापगढ़। थाना कुंडा पुलिस ने दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान विभाकर सिंह चौहान पुत्र अलखनिरंजन, निवासी ग्राम पटोरी, थाना पवई, जिला पन्ना (मध्य प्रदेश), उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय तथा क्षेत्राधिकारी कुंडा शिवनारायण वैस के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कुंडा अरविंद कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे।इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी विभाकर सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध थाना कुंडा में धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(L), 5(J)(2)/6 के तहत अभियोग दर्ज है।कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह के साथ कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल हरेंद्र चौधरी, महिला कांस्टेबल प्रिया सिंह, महिला कांस्टेबल वंदना यादव तथा चालक अभिमन्यु सिंह शामिल रहे।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें