
तैलिक साहू राठौर महासभा की प्रांतीय बैठक लखनऊ में संपन्न, राजनीतिक भागीदारी पर हुआ मंथन
कुंडा /प्रतापगढ़।भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक शनिवार को गांधी भवन सभागार कैसरबाग, लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज की राजनीतिक, शैक्षिक भागीदारी और संगठन विस्तार को लेकर गहन मंथन किया गया।बैठक की अध्यक्षता संगठन के राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रांतीय अध्यक्ष माननीय राजमणि साहू ने की। उन्होंने कहा कि समाज को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करना होगा, अपने विधानसभा, वार्ड और गांव में छोटी-छोटी बैठकों के माध्यम से आपसी संपर्क बढ़ाना होगा, क्योंकि पहचान ही ताकत है।बैठक का संचालन युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं माननीय सदस्य, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश माननीय रमाशंकर साहू एडवोकेट ने किया। उन्होंने आह्वान किया कि सभी पदाधिकारी तहसील और जिला स्तर पर सदस्यता अभियान तेज करें और अधिक से अधिक युवाओं व महिलाओं को संगठन से जोड़ें। उन्होंने कहा कि जिस समाज का राजनीतिक दल है, उसी का बोलबाला है, समाज अपनी भागीदारी की लड़ाई लड़े और अपने अधिकार लेना सीखे।बैठक को महिला प्रदेश अध्यक्ष माननीया अर्चना गौरी साहू, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष माननीया डॉ. नीता साहू, प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ माननीय मनोज साहू एडवोकेट, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष माननीय डॉ. नरेन्द्र कुमार साहू, लखनऊ मंडल अध्यक्ष माननीय विश्राम सागर राठौर सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए समाजसेवियों ने संबोधित किया।