दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर

नैमिष टुडे संवाददाता
धीरेन्द्र कुमार वर्मा

बिसवां, सीतापुर। कोतवाली बिसवां क्षेत्र के बिसवां-रेउसा मार्ग पर प्रधान ढाबे के सामने सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला बदालपुरवा निवासी वैभव रस्तोगी पुत्र रमेश रस्तोगी और मोहल्ला पटेल नगर निवासी मौसम रस्तोगी पुत्र चुन्नीलाल बाइक से बिसवां की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से ग्राम लकवाबोझी निवासी आयुष पुत्र राजमोहन वर्मा बाइक से आ रहे थे। प्रधान ढाबे के सामने दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में वैभव रस्तोगी, मौसम रस्तोगी और आयुष घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। आयुष की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि वैभव रस्तोगी और मौसम रस्तोगी का उपचार सीएचसी बिसवां में किया गया।

हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें