देवदेवेश्वर घाट पर नहाते समय डूबा 20 वर्षीय युवक, मौत से कोहराम

  • देवदेवेश्वर घाट पर नहाते समय डूबा 20 वर्षीय युवक, मौत से कोहराम

नैमिष टुडे संवाददाता
संदना सीतापुर।
संदना थाना क्षेत्र के ग्राम निबहा में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ के निवासी सोनू शुक्ला 20 वर्ष पुत्र सुशील कुमार शुक्ला, अपने दोस्तों के साथ देवदेवेश्वर गोमती घाट पर स्नान करने गए थे।

सुबह करीब सात बजे नहाते समय सोनू अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सोनू को बाहर निकाला गया। उन्हें एम्बुलेंस से सीएचसी नैमिषारण्य भिजवाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें