फतूहाबाद में दुकान और घर में चोरी, जेवरात समेत 50 हजार रुपये नकद पार

फतूहाबाद में दुकान और घर में चोरी, जेवरात समेत 50 हजार रुपये नकद पार

कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के फतूहाबाद नगर पंचायत हीरागंज निवासी कैलाश कुमार गुप्ता के घर और दुकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब 50 हजार रुपये की नकदी उठा ले गए। पीड़ित ने महेशगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।कैलाश कुमार गुप्ता के अनुसार फतूहाबाद में हीरागंज-बिहार रोड पर उनकी कॉस्मेटिक की दुकान है और दुकान के साथ बने मकान में वह पत्नी व बच्चों के साथ रहते हैं। पिछले दो-तीन दिनों से उनकी माता की तबीयत खराब होने के कारण वह पत्नी के साथ गांव में उनकी देखभाल के लिए गए थे।पीड़ित के मुताबिक 20 अगस्त की रात चोरों ने उनकी दुकान और घर को निशाना बनाया। 21 अगस्त की सुबह पत्नी के साथ घर पहुंचने पर ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर चोरी की जानकारी हुई।पीड़ित ने तहरीर में बताया कि घर की आलमारी में रखा दो सोने का मंगलसूत्र, पत्नी की तीन जोड़ी चांदी की पायल, बच्चों की तीन जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी सोने के बुंदे, एक सोने की जंजीर और 50 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। दुकान में रखा सामान भी चोरी होने की बात तहरीर में कही गई है।घटना की सूचना महेशगंज थाना पुलिस को दी गई। पीड़ित ने मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें