भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण पर महमूदाबाद में चढ़ाया गया 23 किलो का निर्वाण लाडू

भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण पर महमूदाबाद में चढ़ाया गया 23 किलो का निर्वाण लाडू

महमूदाबाद, सीतापुर। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ जी के निर्वाण दिवस के अवसर पर महमूदाबाद में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। श्री विविक्ति मति माता जी ससंघ के सानिध्य में भगवान पार्श्वनाथ जी की निर्वाण कांड शिखर जी की रचना के साथ विधि-विधानपूर्वक 23 किलो का निर्वाण लाडू श्रद्धापूर्वक अर्पित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान की नित्य पूजन, अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ जी की आराधना कर निर्वाण लाडू समर्पित किया। इस दौरान जैन समाज के अनुयायी भगवान की भक्ति में सराबोर नजर आए।
कार्यक्रम में जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और भगवान पार्श्वनाथ जी के सिद्धांतों एवं अहिंसा के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। धार्मिक आयोजन के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें