अरिंजय बने गरीबों के लिए देवदूत, ग्रामीणों में खुशी की लहर कौवाखेड़ा और नियामतपुर गांव में समाजसेवी अरिंजय चौधरी का हुआ जोरदार स्वागत

अरिंजय बने गरीबों के लिए देवदूत, ग्रामीणों में खुशी की लहर

कौवाखेड़ा और नियामतपुर गांव में समाजसेवी अरिंजय चौधरी का हुआ जोरदार स्वागत

विकास मिश्रा/नैमिष टुडे संवाददाता

सकरन/सीतापुर- बिसवां विधानसभा क्षेत्र के कंदुनी गाँव के प्रतिष्ठित परिवार में जन्मे अरिंजय चौधरी जो कि लंबे समय से शरद चौधरी फाउंडेशन के माध्यम से ग्रामीण अंचल में शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं को रोजगार दिलाने का कार्य कर रहे हैं।
समाजसेवी अरिंजय चौधरी ग्रामीणों की तमाम समस्याओं का समाधान करवाने के लिए उनके ही गांव में कैंप लगवा कर आधार,राशन कार्ड,आय,जाति व निवास प्रमाण पत्र,बनवाने चिकित्सकीय सहायता,अति निर्धन परिवारों को आर्थिक सहायता युवाओं को रोजगार और रोजगार परक शिक्षा दिलाने जैसे जरूरी काम कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को सकरन क्षेत्र के कौवाखेड़ा और नियामतपुर गांव में वह ग्रामीणों के बीच पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर उनके पास में ही स्थित देबियापुर में लगाए जा रहे कैंप के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं ने भी उनसे अपनी परेशानी व कठिनाई पूर्ण जीवन के बारे में बताया। इस अवसर पर रामू रस्तोगी,मनजीत गुप्ता,अंकित वर्मा, बृजलाल भार्गव, श्यामलाल भार्गव,उमेश वर्मा,दान बहादुर वर्मा,प्रताप भार्गव,नीरज श्रीवास्तव,शिवकुमार गुप्ता, विकास मिश्रा,राधाकृष्ण दीक्षित, हरेराम गुप्ता आदि के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें