
ऊंची कूद प्रतियोगिता में शिवा सिंह ने मारी बाजी
कुंडा/प्रतापगढ़। नगर पंचायत हीरागंज स्थित मां नायर देवी धाम में सोमवार को एबीएस ग्रुप की ओर से ऊंची कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।सराय गोपाल के हरिपुर टिकरिया निवासी शिवा सिंह ने 20 फीट 11 इंच की छलांग लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कुसेमर निवासी करन सिंह ने 20 फीट 8 इंच की छलांग लगाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंदावा निवासी प्रदीप कुमार ने 20 फीट 5 इंच की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को आयोजकों की ओर से आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन, अतुल सिंह, अरविंद त्रिपाठी, सोनू यादव, अखिलेश यादव, छोटू मिश्रा, सुनील पंडा समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।