
सोमेश शिक्षा निकेतन कोटरा द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
विकास मिश्रा/नैमिष टुडे
बिसवां /सीतापुर ग्राम पंचायत कोटरा में स्थित श्री सोमेश शिक्षा निकेतन कोटरा विकासखंड बिसवां जनपद सीतापुर में संस्थापक दीप प्रकाश अवस्थी पुत्र श्री स्वर्गीय सोमेश्वर अवस्थी द्वारा संचालित शिक्षा निकेतन में महिलाओं के उत्थान के लिए शिक्षा की उच्च गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए नारी सशक्तिकरण का एक उदाहरण पेश कर रहे हैं यह विद्यालय विगत 25 वर्षों से राष्ट्र निर्माण एवं नौनिहाल बच्चों के भविष्य को सवारने का कार्य कर रहा है 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर इस विद्यालय द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें बच्चों द्वारा सुंदर-सुंदर मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई और क्षेत्र में देशभक्ति का संदेश दिया इस कार्यक्रम में प्रबल अवस्थी, वृंदा अवस्थी, विकास तिवारी,आर्या अवस्थी, तुषार शर्मा के साथ-साथ शिक्षा निकेतन के बच्चों ने गर्मजोशी के साथ हिस्सा लिया और हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा का संदेश दिया।